RECENT POSTS

पापमोचनी एकादशी विधि

इस वर्ष पापमोचनी एकादशी व्रत 19 मार्च 2020  को मनाई जाएगी।


Papmochni-ekadshi-vart-vedhi-jane


पापमोचनी एकादशी :-

पापमोचनी एकादशी चैत्र मास के कृ्ष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है. 

 पाप का अर्थ है अधर्म या बुरे कार्य और मोचनी का अर्थ है मुक्ति पाना तो पापमोचनी एकादशी पापो को नष्ट करने वाली एकादशी  है


यह व्रत व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्त कर उसके लिये मोक्ष के मार्ग दिखता है.

इस वर्ष यानि 2020 में पापमोचनी एकादशी व्रत 19 मार्च को मनाई जाएगी .

इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन करने से अतिशुभ फलों की प्राप्ति होती है.

पापमोचनी एकादशी व्रत में भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप की पूजा की जाती है।



पापमोचनी एकादशी के व्रत की विधि :-


Papmochni-ekadshi-vart-vedhi


व्रत के दिन सूर्योदय काल में उठें, स्नान कर व्रत का संकल्प लें.संकल्प लेने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.


केले का प्रसाद तैयार करे.


उनकी प्रतिमा के सामने बैठ्कर धूप दीप से पूजा करे और श्रीमद भागवत कथा का पाठ करें.तथा पापमोचनी एकादशी व्रत कथा का भी पाठ करे


एकादशी व्रत की अवधि 24 घंटों की होती है.


एकाद्शी व्रत में दिन के समय में श्री विष्णु जी का स्मरण करना चाहिए.


दिन व्रत करने के बाद जागरण करने से कई गुणा फल प्राप्त होता है.इसलिए रात्रि में श्री विष्णु का पाठ करते हुए जागरण करना चाहिए.


द्वादशी तिथि के दिन प्रात:काल में स्नान कर, भगवान श्री विष्णु कि पूजा करें


किसी जरूरतमंद या ब्राह्माणों को भोजन व दक्षिणा देकर व्रत का समापन करें .


यह सब कार्य करने के बाद ही स्वयं भोजन करना चाहिए

क़्यो नही खाते एकादशी में चावल क्लिक करें।


पापमोचनी एकादशी आरम्भ तिथि  -  19 मार्च 2020
समय- 4:26


पापमोचनी एकादशी समाप्ति तिथि - 20 मार्च 2020
समय - 5:59

Post a Comment

0 Comments